एक बार सपना टूट जाने के बाद पुनः पूरी शिद्दत से मेहनत कर हम एक नये मुकाम पर पहुँच सकते है। यह प्रेरक कहानी उसी पर आधारित है।
स्पेन का एक 10 साल का लड़का है, जिसका सपना था कि वह फुटबॉलर बनें। उसने अपने पेरेंट्स को जाकर बताया कि वह एक दिन स्पेन का नंबर वन फुटबॉलर बनना चाहता है। नंबर वन Goalkeeper बनना चाहता है, क्योंकि उसे goal keeping बहुत पसंद है।
पैरेंट ने उस पर भरोसा जताया और उसे football coaching के लिए भेज दिया। वह फुटबॉल के मैदान में जाने लगा, coach से मिलने लगा। Coach को बोलने लगा कि देखना एक दिन मैं स्पेन का सबसे बड़ा footballer बनूंगा।हमारे यहाँ बहुत सारे क्लब है। real madrid से goalkeepring करूँगा। coach ने टकटकी निगाहों से उसे देखा फिर मन ही मन सोचने लगा कि जिसकी आंखों में चमक है, मन में कुछ बड़ा करने की ललक है, जुनून है। वह जरूर एक दिन बड़ा खिलाड़ी बनेगा। coach भी पूरे समर्पण से उसे coaching देने लगा। वो 10 साल का लड़का कब 20 साल का हो गया पता नहीं चला और इन 10 सालों में इसने कमाल की performance दी। अब ऐसा दिन आने वाला था जब real madrid वाले उसे अपने में शामिल करने वाले थे। यह खूबसूरत दिन आने से पहले ही एक शाम वह अपने दोस्तों के साथ कार में घूम रहा था। तभी उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना खतनाक था कि उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया और फिर डॉक्टर ने इसके पेरेंट्स को बताया कि आपके बच्चे के कमर के नीचे के हिस्से को Paralysis हो चुका है, लकवा मार गया है और आप का बच्चा अब कभी भी चल नहीं पाएगा, फुटबॉल खेलना तो बहुत दूर की बात है। इस बच्चे के पेरेंट्स के आखों में आंसू थे उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि उनके बच्चे का इतना बड़ा सपना कैसे टूट सकता है?
उन्होंने जाकर अपने बच्चे से बात कर उसे समझाया कि बेटा अब आपकी आने वाली जिंदगी बड़ी मुश्किल होने वाली है। लड़के को जब पता चला तो ये हिल चुका था। इसके लिए इसके सारे सपने टूट गए थे, वह उदास था, मायूस था। वह समझ नहीं पा रहा था कि आगे क्या होगा? 18 महीने तक ये लड़का हॉस्पिटल में एडमिट रहा। आप सोचिये कि जो 18 महीने हॉस्पिटल में रहेगा, उसके दिमाग में क्या-क्या चलता रहेगा, कितने सारे नकारात्मक विचार आएँगे? इसके साथ भी यही हो रहा था।
लेकिन इसने हार नहीं मानी। इसे लग रहा था कि इसे लाइफ में सकारात्मक विचार के साथ वापसी करनी है, जो खाली समय उसे हॉस्पिटल में मिला, उसका सद्प्रयोग करना इसने शुरू कर दिया।
इसने कविताएं लिखना शुरू किया, गाने लिखना शुरू किया। इसे लिखने का शौक था, लिखता चला गया, धुन बनाता चला गया, उन्हें गुन-गुनाने लगा।
इसका दिमाग अब फुटबॉल से हट कर संगीत की तरफ आकर्षित होने लगा। अब इसे म्यूजिक में कुछ करना है। आप सोचिये, जो लड़का अभी हॉस्पिटल में है, वो अब नया सपना देख रहा है। आपको यकीन नहीं होगा 5 साल के बाद इसका एक गाना आता है जो कि पॉपुलर भी हो जाता है।
ये लड़का स्पेन का बहुत पॉपुलर सिंगर बन जाता है। इनका नाम है Julio Iglesias है। इनकी अब तक 30 करोड़ से ज्यादा एल्बम बिक चुकी है, जो कि कई भाषाओँ में गाये गये हैं।
यह एक सच्ची कहानी है, जिससे वे सभी लोग प्रेरणा ले सकते है, जिनका एक बार सपना टूट जाने के बाद वे हताश हो जाते है, उन्हें लगता है कि जीवन में अब कुछ नहीं बचा है। संसार की हर बुरी चीज उनके साथ ही हो रही है, जबकि ऐसा नहीं होता है।
उक्त कहानी से हम सीख सकते है कि एक बार कोई सपना टूट जाने के बाद भी सपने देखना नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा, मेहनत व पूर्ण समर्पण के साथ नई बुलंदियों को छुआ जा सकता है।
ये lines आपको हमेशा प्रेरित करती रहेगी
लाख मुश्किलें करले पैदा, ये दुनिया कुछ न कर पायेगी।
होंसलों से भरी उड़ान तुझे, आसमां तक लेकर जायेगी।।
यूँ ही तो नहीं लिखे जाते हैं, इतिहास में लोगों के नाम।
जीते-जी तेरी हस्ती, एक नया इतिहास बनायेगी।।

0 टिप्पणियाँ