🔹राज्य का नाम -उत्तराखंड (1 जनवरी, 2007 से उत्तरांचल से उत्तराखंड नाम परिवर्तित)
(पूर्वनाम-उत्तरांचल )
Note- उत्तराखंड वर्तमान में हिमालय क्षेत्र का 10 वां राज्य है ।
(भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर,2019 से "जम्मू और कश्मीर राज्य" को दो केंद्रशासित प्रदेशों के रूप में 'जम्मू और कश्मीर' एवं 'लद्दाख' में बदलने से पहले उत्तराखंड भारत का 27 वां एवं हिमालयी क्रम में 11 वां राज्य था।)
🔹राज्य गठन हेतु विधेयक लोकसभा से पारित -1 अगस्त, 2000 को
🔹राज्य गठन हेतु विधेयक राज्यसभा से पारित -10 अगस्त, 2000
🔹उत्तरांचल राज्य विधेयक पर राष्ट्रपति (तत्कालीन राष्ट्रपति- के.आर. नारायणन) द्वारा स्वीकृति -28 अगस्त, 2000
🔹राज्य गठन की तिथि -9 नवंबर, 2000
🔹उत्तराखंड की राजधानी- देहरादून
(जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (चमोली) है)
🔹राज्य की भौगोलिक स्थिति -28º 43' से 31º 27' उत्तरी अक्षांश एवं 77º 34' से 81º 02' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
🔹राज्य का क्षेत्रफल -53, 483 वर्ग किमी. (देश के क्षेत्रफल का 1.63%)
🔹राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किमी. (86.07%)
🔹राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग -7,448 वर्ग किमी. (13.93%)
🔹उत्तर से दक्षिण में विस्तार -320 किमी.
🔹पूर्व से पश्चिम में विस्तार -358 किमी.
🔹राज्य की सीमा से लगे राज्य -2 [हिमाचल प्रदेश (पश्चिम में), उत्तर-प्रदेश (दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में)]
🔹राज्य की सीमा से लगे देश -2 [पूर्व में- नेपाल (उत्तर में), तिब्बत (चीन)]
🔹राजकीय चिह्न -अशोक की लाट के नीचे तीन पर्वत चोटियाँ एवं उसके नीचे गंगा की चार लहरों को अंकित किया गया है। अशोक की ललाट नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है।
🔹राजकीय पुष्प -ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य)
(Saussurea obvallata)
🔹राजकीय वृक्ष -बुरांश (Rhododendron Arboreum)
🔹राजकीय पशु -कस्तूरी मृग (Moschus chrysogater)hh
🔹राजकीय पक्षी -मोनाल (Lophophorus impejanus)
🔹राजकीय खेल -फुटबाल
🔹राजकीय गीत -उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन... (हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित)
🔹राजकीय तितली -कॉमन पीकॉक (वर्ष 2016 में घोषित)
🔹राजकीय भाषा -प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से)
🔹राज्य की विधायिका -एक सदनीय (विधानसभा)
🔹विधानसभा सदस्यों की संख्या -70 ( निर्वाचित )
🔹विधानसभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या -13
🔹विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या -2 (चकराता सीट, नानकमत्ता सीट)
🔹लोकसभा में सदस्यों की संख्या -5 (अल्मोड़ा,नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार)
💥वर्तमान लोकसभा सीटों के सदस्य
1.श्री अजय भट्ट-(नैनीताल सीट)
2.श्री रमेश पोखरियाल निशंक-(हरिद्वार सीट)
3.श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह-(टिहरी सीट)
4.श्री अजय टम्टा- अल्मोड़ा सीट
5. श्री तीरथसिंह रावत-पौड़ी गढ़वाल सीट
🔹अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित लोकसभा क्षेत्र -1 (अल्मोड़ा)
🔹राज्यसभा हेतु सीटें -3
💥वर्तमान राज्यसभा सीटों के सदस्य
1.Kalpana Saini (BJP)
2 Naresh Bansal (BJP)
3 Mahendra Bhatt (BJP)
🔹उत्तराखंड में ज़िलों की संख्या -13
🔹उत्तराखंड में संभागों की संख्या -2 (गढ़वाल व कुमाऊँ)
🔹उत्तराखंड में तहसीलों की संख्या -110
🔹नगर निगम -7 (देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की व श्रीनगर)
🔹राज्य का उच्च न्यायालय -नैनीताल
💥Uttarakhand High court के Present Chief Justice-Ritu Bahri (13th)
🔹राज्य की कुल जनसंख्या -1,00,86,292 (देश की आबादी का 0.83%)
🔹पुरुष जनसंख्या -51,37,773
🔹महिला जनसंख्या -49,48,519
🔹राज्य की कुल जनसंख्या में पर्वतीय आबादी -64.90%
🔹राज्य की कुल जनसंख्या में मैदानी आबादी -35.10%
🔹राज्य की दशकीय वृद्धि दर -18.81%
🔹राज्य का औसत जनघनत्व -189 व्यक्ति/वर्ग किमी.
🔹राज्य में औसत लिंगानुपात -963 प्रति हज़ार
🔹राज्य में शिशु लिंगानुपात -890 प्रति हज़ार
🔹राज्य की औसत साक्षरता -78.82%
🔹पुरुष साक्षरता - 87.40%
🔹महिला साक्षरता - 70.00%
🔹सर्वाधिक जनघनत्व वाला ज़िला -हरिद्वार (801)
🔹न्यूनतम जनघनत्व वाला ज़िला -उत्तरकाशी (41)
🔹सर्वाधिक जनसंख्या वाला ज़िला -हरिद्वार
🔹न्यूनतम जनसंख्या वाला ज़िला -रुद्रप्रयाग
🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा ज़िला -चमोली
🔹क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला -चंपावत
🔹सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला -अल्मोड़ा (1139)
🔹न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला -हरिद्वार (880)
🔹सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला -देहरादून (84.25%)
🔹न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर (73.10%)
🔹राज्य के प्रथम राज्यपाल -सुरजीत सिंह बरनाला
🔹राज्य के प्रथम अंतरिम मुख्यमंत्री -नित्यानंद स्वामी
🔹राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री -नारायण दत्त तिवारी
🔹राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष (अंतरिम) -प्रकाश पंत
🔹राज्य विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष -यशपाल आर्य
🔹राज्य के प्रथम महाधिवक्ता -मेहरबान सिंह नेगी
🔹राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश -अशोक अभेंद्र देसाई
🔹राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष -विजेंद्र जैन
🔹राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष -एन.पी. नवानी
🔹राज्य के प्रथम लोक आयुक्त -न्यायमूर्ति एस.एच.ए. रजा
🔹राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त -डॉ. आर.एस. टोलिया
🔹राज्य के प्रथम मुख्य सचिव -अजय विक्रम सिंह
🔹राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक -अशोक कांत शरण
🔹राज्य महिला आयेाग की प्रथम अध्यक्ष -संतोष चौहान
🔹राज्य में सर्वाधिक लंबी नदी -काली
🔹राज्य में सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी -अलकनंदा
🔹सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली नदी घाटी -काली नदी घाटी
🔹राज्य का सबसे बड़ा हिमनद -गंगोत्री हिमनद
🔹सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला ज़िला - नैनीताल
🔹सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -पौड़ी
🔹न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला ज़िला -हरिद्वार
🔹सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान -गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
🔹सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान -फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
🔹सबसे बड़ा वन्य जीव विहार -केदारनाथ वन्य जीव विहार (चमोली + रुद्रप्रयाग)
🔹सबसे छोटा वन्य जीव विहार -मसूरी वन्य जीव विहार (देहरादून)
🔹सर्वाधिक कस्तूरी मृगों वाला वन्य जीव विहार -अस्कोट वन्य जीव विहार (पिथौरागढ़)
🔹राज्य में सर्वाधिक शुद्ध बोए गए भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -ऊधमसिंह नगर
🔹राज्य में सबसे कम शुद्ध बोए गए भूमि क्षेत्रफल वाला ज़िला -चंपावत
🔹राज्य की सबसे पुरानी नहर -ऊपरी गंगा नहर
🔹राज्य में सर्वाधिक उद्यम वाला ज़िला -हरिद्वार
🔹राज्य की सबसे बड़ी गुड़ मंडी -मंगलौर, हरिद्वार
🔹देश व राज्य का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज -रुड़की (1847 में स्थापित)
🔹राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज -देहरादून
🔹देश व राज्य का पहला कृषि विश्वविद्यालय -जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (1960)
🔹राज्य का पहला डीम्ड विश्वविद्यालय -गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार (1962)
🔹राज्य की प्रथम महिला मेयर (जो राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं) -मनोरमा शर्मा डोबरियाल
🔹राज्य का प्रथम वॉर मेमोरियल (शौर्य-स्मारक) -देहरादून
🔹राज्य की प्रथम महिला आई.ए.एस. -ज्योतिराव पांडेय
🔹चिपको आंदोलन की प्रथम नेत्री -गौरादेवी
🔹मैती आंदोलन के प्रथम नेतृत्वकर्त्ता -कल्याण सिंह रावत
🔹राज्य में आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा -नंदादेवी राजजात यात्रा (280 किमी. पैदल, 19-20 दिन में)
🔹राज्य का सबसे बड़ा मंदिर समूह -जागेश्वर (ज़िला- अल्मोड़ा)
🔹दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाली राज्य व देश की प्रथम महिला (एक वर्ष के अंदर) -डॉ. विनीता फर्त्याल (भूगर्भ व पुरावनस्पति वैज्ञानिक)
🔹सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में एवरेस्ट फतह करने वाली जुड़वाँ बहनें -ताशी व नुंग्शी मलिक
🔹राज्य की प्रथम महिला नौसेना लेफ्टिनेंट -वर्तिका जोशी
🔹देश का प्रथम कंजर्वेशन रिज़र्व -आसन कंजर्वेशन रिज़र्व, देहरादून
🔹राज्य की प्रथम महिला सांसद -कमलेंदुपति शाह (टिहरी, 1952-57)
🔹राज्य गठन के पश्चात् प्रथम महिला सांसद -माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी, 2014)
🔹राज्य का प्रथम समाचार पत्र (अंग्रेज़ी पाक्षिक) -द हिल्स (1842 में मसूरी)
🔹उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का गठन कब किया गया- 6सितंबर 2003
🔸महात्मा गांधी की कुमाऊं यात्रा पुस्तक के लेखक कौन है- देवेंद्र उपाध्याय
🔹किस कमिश्नर के समय उत्तराखंड में( अल्मोड़ा श्रीनगर) प्रथम डाक प्रणाली स्थापित की गई थी- ई० गार्डनर
🔹कुमाऊं परिषद के गठन का प्रमुख उद्देश्य- क्षेत्रीय समस्याओं का निदान
🔸कुमाऊं परिषद के पहले अधिवेशन का लक्ष्य क्या था-दुरुस्त गांवों तक परिषद का प्रचार प्रसार करना
🔹वर्तमान उत्तराखंड में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग हैं- 21
🔸गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण एवं विकास संस्थान किस जनपद में है- अल्मोड़ा
🔹दशोली ग्राम स्वराज मंडल की स्थापना कब और किसके द्वारा गई थी- 1964 , चंडी प्रसाद भट्ट
🔸उत्तराखंड के किस स्थान पर भारत के पहले लाइकेन गार्डन का निर्माण किया गया- मुंस्यारी , पिथौरागढ़
🔹वीरबाला तीलू रौतेली’ नाटक पुस्तक के लेखक हैं- डॉ0 राजेश्वर उनियाल
🔸टिहरी राज्य प्रजामंडल की स्थापना कब और कहां पर की गई थी- 23 जनवरी 1939, देहरादून
🔹उत्तराखंड में कूली एजेंसी का गठन किस वर्ष किया गया था- 1908
🔸ऑस्कर पुरस्कार 2020 के लिए नामित उत्तराखंड की पहली फिल्म कौन सी है- मोती बाग
🔹टनकपुर भाबर को अल्मोड़ा में कब शामिल किया गया- 1896
🔸1936 में’ गढ़ देश सेवा संघ’ की स्थापना का प्रयत्न किसने किया था- मूर्तिराम भट्ट और महिदर शर्मा बड़थ्वाल
🔹अस्कोट आराकोर्ट अभियान किसके द्वारा संचालित किया गया है – पहाड़ संस्थान
🔸जय विजय पर्वतों के मध्य किन नदियों का संगम होता है- अलकनंदा और विष्णु गंगा/ पश्चिमी धौलीगंगा
🔹कुमाऊं के किस कमिश्नर के कार्यालय को उत्तराखंड में’ शांति का काल’ कहां जाता है- लुशिंगटन
🔸नैनीताल नगर पालिका का गठन किस वर्ष किया गया था- 1850
🔹छिब्रो परियोजना किस नदी पर है- टोंस नदी पर( देहरादून)
🔸लक्सर जंक्शन को हरिद्वार से कब जोड़ा गया- 1 जनवरी 1896
🔹देहरादून रेलवे स्टेशन को ISO का दर्जा किस वर्ष दिया गया था- 2003 में
🔸उत्तराखंड आंदोलन: स्मृतियों का इतिहास” पुस्तक के लेखक कौन है- हरीश लखेडा
🔹‘ उत्तराखंड में जन जागरण और आंदोलन का इतिहास’ पुस्तक के लेखक कौन है- डॉ योगेश धस्माना
🔸” खैरसेंण का सूरज” पुस्तक के लेखक कौन है- डॉ0 नंदन सिंह बिष्ट
🔹उत्तरकाशी में स्थित हर्षिल किन नदियों के संगम पर स्थित है- जालंध्रि एवं भागीरथी
🔸मनसारा का मेला कहां लगता है- सितोनसयु पट्टी( पौड़ी)
🔹उत्तराखंड में राज्य लोकसेवा आयोग का गठन कब हुआ-15 मई 2001
🔸उत्तराखंड में हिमालय दिवस की शुरुआत- 9 सितंबर 2016
🔹उत्तराखंड पलायन आयोग का गठन- अगस्त 2017
🔸उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त हुई- 13 अगस्त 2019
🔹देहरादून में महादेवी कन्या पाठशाला की स्थापना- 15 सितंबर 1902
🔸राज्य के किस साहित्यकार की तुलना बाणभट्ट से की गई है – डॉ शिव प्रसाद डबराल
🔹रक्षा सूत्र आंदोलन व नदी बचाओ के प्रवर्तक है- सुरेश भाई
🔸राज्य में पौध रोपण नीति कब लागू हुई थी- 6 जून 2006
🔹परमार भ्राताओ के मध्य लड़ा गया प्रसिद्ध युद्ध था – कपरोली का युद्ध
🔸जागेश्वर के मुख्य मन्दिर के भीतर किस राजा की मूर्ति है ?-दीपचंद्र
🔹कण्डाली या किर्जी’ नामक उत्सव भोटिया जनजाति द्वारा मनाया जाता है :-बारह वर्षों में एक बार
🔸निम्न में से कौन सा ऐतिहासिक स्थल यमुना और मोरदगाड के संगम पर अवस्थित हैं?-लाखामण्डल
🔹राजाजी राष्ट्रीय उद्यान’ का नाम किस प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर समर्पित किया गया है ?-सी.राजगोपालाचारी
🔸शाह’ पदवी प्रयोग करने वाला गढ़वाल का प्रथम राजा कौन था?-बलभद्र शाह
🔹गढ़वाल-एन्शियण्ट एण्ड माडर्न’ पुस्तक किसने लिखी?-पातीराम
🔸किस चंद शासक को कुमाऊं का तुगलक कहा जाता है ?-देवीचंद
🔹पंचायतों में महिलाओं का आरक्षण 33% से बढ़ाकर 50 % कब किया गया – मार्च 2008 में
🔸क्षेत्र पंचायतों का सचिव होता है – BDO ( खंड विकास अधिकारी )
🔹किस इतिहासकार ने आधुनिक गढ़वाल और कुमाऊं के सम्पूर्ण भू भाग को ब्रह्मपुर माना है – कनिंघम ने
🔸किस संधि के पश्चात गोरखाओं को ब्रिटिश सेना में भर्ती करने पर सहमति बनी थी – संगोली की संधि
🔹किस वंश के शासन को उत्तराखंड में धर्मराज्य कहा जता है – कार्तिकेयपुर राजवंश
🔸किस ग्रन्थ में हिमालय को हिमवंत औषधं भूमिनाम कहा गया है – चरक संहिता में
🔹वृहत हिमालय और मध्य हिमालय के मध्य गुजरती है – मुख्य केन्द्रीय भ्रंश रेखा
🔸हिमालय पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संस्थान (हेस्को ) 1979 की स्थापना की – अनिल जोशी
🔹हिलमैन नामक पत्रिका का सम्पादन किया था – पीताम्बर दत्त बडथ्वाल
🔸तैमूर लंग और जियारानी के बीच एक युद्ध का प्रमाण मिलता है – रानीबाग का युद्ध
🔹देहरादून का सुलतान किसे कहा जाता है – महावीर त्यागी (ये स्वतंत्रता आन्दोलन में 11 बार जेल गये थे )
🔸वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना कब शुरू हुई थी – 1 जून 2002
🔹‘ वन्डरिंग इन द वैली ऑफ़ फ्लावर्स ‘ किसकी रचना है – गिरिराज शाह
🔸रुढ़की नगर निगम की स्थापना कब हुई थी – 2013 में
🔹राज्य वन्य जीव बोर्ड का अध्यक्ष कौन होता है – मुख्यमंत्री
🔸श्रीयंत्र टापू में शहीद व्यक्ति (10 नवंबर,1995)-यशोधर बेंजवाल, राजेश रावत

0 टिप्पणियाँ