नव उत्कर्षो का साल, 2021 की बहार

         दोस्तों,   2020  एक तरफ जहां कई लोगों के जीवन में आशा, उमंग ढेर सारी खुशियाँ लेकर आया, वहीं दूसरी ओर कई लोगों को इसके घनघोर अंधेरे ने अपने आगोश में ले लिया। जिनके लिए यह साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया, वे और भी उत्साहित होकर अपने आने वाले कल को और बेहतर बनाये एवं जिन लोगों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण रहा, वे भी प्रेरित होकर अपने आने वाले कल को बेहतरीन बनाने के लिए प्रयासरत रहे। दोस्तों जिंदगी से हमारी हमेशा यही शिकायतें रहती है कि हमारी किस्मत खराब है, भगवान ने दुःख का सारा पहाड़ मुझ पर ही लादा हुआ है। उनके जीवन में घटित होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाएँ उन्हें ऐसा सोचने के लिए मजबूर कर देती है। माना किस्मत साथ दे रही हो, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा उनके लिए किये जाने वाले प्रयासों के जूनून से आगे की राह आसान बनाई जा सकती है। वैसे भी दोस्तों भगवान हमें इस धरती पर भेज तो देता है, लेकिन मेहनत कर्मों की चाबी हमारी हाथ में ही रहती है, फिर हम पर निर्भर करता है कि हम बाधाओं को अवसरों में और समस्याओं को संभावनाओं में कैसे बदलकर जीवन की इस यात्रा में खुद को कहाँ स्थापित कर  पाते है!

            मैथिलीशरण गुप्त जी ने भी कहा है .....

  जितने कष्ट कंटकों में है, जिनका जीवन सुमन खिला।

     गौरव गंध उन्हें उतना ही, यत्र-तत्र-सर्वत्र मिला।।

जीवन में व्यर्थ के तनाव एवं दबाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। मंजिल मिले या मिले, जिंदगी कभी रूकती या थमती नहीं है और व्यक्ति अपने जीवन में बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।

कुछ संकल्पों (Resolutions) को दिल में उतारकर व्यावहारिक जीवन में उतारा जा सकता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव हमारे ऊपर कभी हावी हो पाये......

1. जीवन में निरंतरता (Persistence) को अपनाये अच्छी आदतों को Sustain करें।

2. एक हल्की सी मुस्कान चेहरे बनाये रखें,जो योगा के रूप में स्वास्थ्य लाभ देगा।

3. खुशियों को share करने  के लिए किसी विशेष पल का इंतजार करें। अतीत से सीखते रहे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाते जाये।

4 छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें पूरा करें उनसे मिलने वाली खुशियां महसूस करें।

5. दूसरों के विचारों का सम्मान करने की आदत के साथ नित सीखते रहे।

6. अपने प्रयासों में सत्यनिष्ठा अपनाकर अपना Best देते रहे।

7. नये दोस्त बनायें परन्तु पुराने रिश्तों को भी निभायें।लाख मुश्किलें जमाने में है, रिश्ता तो बस निभाने में है।“

8. परस्पर सहयोग की आदत विकसित करे।

9. देने के सुख (Joy of Giving) का कोई मुकाबला नहीं है। किसी के चेहरे पर हमारी वजह से जब मुस्कान आती है, तो वह संतोष अतुल्य है।

10. अपनी रुचियों/ Hobbies को जिएं। 

11. डियर जिंदगी से प्यार करना सीखें लगातार सीखते रहे। श्रेष्ठ विचारों  को चारों दिशाओं से अपनी ओर आने दें।

                 “आ नो भद्राक्रतवो यंतु विश्वतः”

 

            आप सभी का जीवन हमेशा स्वस्थ, खुशहाल ऊर्जावान रहे आप नित नई बुलंदियों को छुए। इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ सभी को नववर्ष (2021) की हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

सुखों की कल्पनाएं हैं, सृजन के गीत लाए है,

आपके वास्ते मन में,बहुत शुभकामनाएं है,

आने वाले दिनों में कोई पल घटे ऐसा

उदासी में जा पल पिछले दिनों में आपने बिताये हैं।





 


एक टिप्पणी भेजें

13 टिप्पणियाँ

  1. जी, well wisher ji! हमने कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं।
    हमारे ब्लाऑग पर देखिएगा।
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं